मनोज सैनी
हरिद्वार। परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग श्री अवधेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ग ) परीक्षा -2023 का आयोजन आज दिनांक 19 नवम्बर, 2023 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक किया गया। यह परीक्षा राज्य के 13 जनपदों में कुल 122 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 43,931 अभ्यर्थियों में से 25279 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 18652 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, इस प्रकार उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 57.54 रहा।

More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।