Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद। कहा बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। कांग्रेसजनों ने ज्वालापुर के मौहल्ला कडच्छ में अम्बेडकर चौक पर स्थित भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता, न्याय विद भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती सम्मान के साथ मनाई।

इस अवसर पर संगोष्ठी के आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बलजीत सिंह और रमेश चंद कटारिया ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” तभी समाज के उद्धार होगा।

 

अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी न कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका मानना था कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। इसीलिए आप अपने बच्चों को शिक्षित बनाए जिससे और एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा और पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर. उन्होंने न केवल भारतीय संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज में फैली असमानता के खिलाफ भी आवाज उठाई. उनका प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी हमें प्रेरित करता है. हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने अपने संघर्ष से इतिहास बदल दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर. उन्होंने हर व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए और शिक्षा को सबसे बड़ी ताकत बताया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिनाइयों के बावजूद सफलता पाई जा सकती है। आज इस अवसर पर हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और एक न्यायपूर्ण समाज बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर अजय कुमार मुखिया अशोक कुमार ममता सिंह, पूरन सिंह, दिनेश दुबे, संदीप गौड, मनोज जाटव, रवीश भटीजा, संजय कुमार, प्रकाश चंद, प्रेम चोपड़ा, रणधीर सिंह, रमेश कटारिया, दयाराम रवि आदि उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!