मनोज सैनी
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी के हर्रावाला में बीती रात 1 बजे के लगभग एक व्यक्ति का मंदिर के सामने लघु शंका करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर के सामने लघुशंका की ऐसी घटना हिंदू धर्म मानने वालों को कतई स्वीकार नहीं है।
वायरल वीडियो देखकर लगता है की यह शांत प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की साजिश लग रही है। घटना को लेकर डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस को माहौल खराब करने वाले शख्स की तलाश है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।
कांग्रेसजनों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के ऐतिहासिक कामों के साथ किया याद।
चोरी करने वाले गैंग सदस्य को दो वर्ष की कैद, जुर्माना भी लगाया।