हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन,उत्तराखण्ड शाखा जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री के पद पर संगठन के जिला अध्यक्ष व महामंत्री की ओर से दोनों पदों पर मनोनयन कर दिया गया है।
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर सहकारिता विभाग के विनय कुमार सैनी व संगठन मंत्री के पद पर स्वास्थ्य विभाग के मनोज चंद को मनोनीत किया गया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष केसी शर्मा व महामंत्री ललित मोहन जोशी ने बताया कि विनय कुमार सैनी संगठन के प्रति आस्था एवं कर्मचारी शिक्षक हितों के प्रति, सक्रियता समर्पण एवं निष्ठा के दृष्टिगत जनपद स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। सहकारिता विभाग से जिला उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार सैनी और स्वास्थ्य विभाग से जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोज चंद्र को मनोनीत किया गया। दोनों ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही कर्मचारी हित की लड़ाई लड़ने में भी संघर्ष करने का कार्य करेंगे। इनकी कर्मठता और लगन को देखते हुए संगठन का पदाधिकारी बनाया गया।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।