ब्यूरो
हरिद्वार। एई-जेई और पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसआईटी के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी भाजपा नेता संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया है।
एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल की गिरफ्तारी कर ली गई है। पेपर पढ़ाने में अभियुक्त का पूर्ण सहयोग रहा है और इसके निवास स्थान का उपयोग किया गया था। एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि पटवारी पेपर लीक मामले में अब तक कुल 17 गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि 20 से अधिक लोगों के नाम जेई-एई पेपर लीक प्रकरण में सामने आ चुके हैं। बता दे कि पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी भाजपा नेता संजय धारीवाल व डेडिव फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का ईनाम भी रखा गया है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।