क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। जिम संचालक से पांच लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप में कनखल पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि मां-बेटी जिम संचालक को डिमांड पूरी ना करने पर छेड़छाड़ व रेप के झूठे मामले में फंसाने की दी जा रही थी धमकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बेटी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी मां फरार है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने युवती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस फरार मां की तलाश में जुटी है।
कनखल थाना एसओ नरेश राठौर ने बताया कि राघव वर्मा निवासी गागलीहेड़ी सहारनपुर यूपी ने कनखल थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा हैं कि वह पिछले तीन सालों से अपने मामा के पास ग्राम जगजीतपुर कनखल में रहकर मैक्स फिट नाम से जिम संचालित करता है। पांच माह पूर्व कनखल क्षेत्र निवासी एक युवती ने उसके जिम में प्रवेश लिया। दो माह बाद उसके द्वारा युवती से जिम की फीस मांगी गयी। आरोप हैं कि जिम की फीस मांगते ही युवती का परा चढ़ गया। जिसने उसके जिम को बदनाम करने तथा झूठे मामले फंसाने की धमकी देते हुए उस वक्त तो गूगल पे के द्वारा पांच हजार रूपये दे दिये। आरोप हैं कि उसके बाद युवती द्वारा उसको मोबाइल पर मिस काॅल या मैसेज भेजकर धमकी दी जाने लगी। इतना ही नहीं उसके कार्यालय पर आकर व उसके साथी उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसने पांच हजार रूपये वापस कर दिये। आरोप हैं कि उसके बाद से युवती धमका रही हैं कि उससे बचाना चाहते हो तो पांच लाख रूपये दे दो। युवती उसके मामा के पास भी पहुंचकर धमका चुकी हैं कि उससे पांच लाख दे दो तो राघव की जान बच सकती है। वरना राघव को बर्बाद कर जेल भिजवा देगी। आरोप हैं कि युवती 13 व 14 मार्च से लगातार फोन पर मैसेज भेज कर पैसों की डिमांड कर रही है। इतना ही नहीं युवती व उसकी मां भी उसको पांच लाख देने के लिए धमका रही है। आरोप हैं कि युवती व उसकी मां पैसे ना देने की सूरत में उसे छेड़छाड़ व रेप के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने जिम संचालक की तहरीर व उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि उसकी मांग फरार है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा युवती को 14 दिनो के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।