मनोज सैनी
हरिद्वार। थाना रानीपुर की गैस प्लांट चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल सुनील, मुकेश, हरीश पाल राणा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की एनटीसीपी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) टीम द्वारा बैरियर नंबर 6 पर कोटपा अधिनियम के अंतर्गत तंबाकू और नशीले पदार्थों के विक्रय करने पर लोगों को जागरूक किया एवं चालान काटे गए। जिसमें कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की एनटीसीपी टीम से डॉक्टर सुनील राणा जिला समन्वयक, सिद्धांत मेहरा, रोहित यादव, अखिलेश जोशी एवं सोशल वर्कर विनोद कुमारी उपस्थित रहे।
पुलिस द्वारा कुल 6 लोगो का 800 रुपए का चालान किया गया एवं एनटीसीपी टीम द्वारा 18 लोगो 2570 रुपए के चालान किए गए।

More Stories
कूड़ा परिवहन में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, एजेंसी पर ₹25,000 का जुर्माना।
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।