मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश रावत कल हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश रावत कल 20 जनवरी 2021 को प्रातः 10:30 बजे से हर की पैड़ी पर माँ गंगा के जल में स्नान कर माँ_गंगा जी की पूजा अर्चना करेंगे। पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12:00 बजे से सांय 3:00 बजे तक विभिन्न अखाड़ों में जाकर सन्तों को प्रणाम करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हरीश रावत ने जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि
कल दिनांक-20 जनवरी 2021 को माँ गंगा के जल में #स्नान कर मैं, #माँ_गंगा जी की आराधना करना चाहता हूं और उसके बाद अपने #अखाड़ों जो अध्यात्म के संरक्षक हैं, उनके दरवाजे पर भी पहुंचना चाहता हूं और #हरिद्वार_कुंभ की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा से मैं बहुत आहत हूं और माँ गंगा मुझे शक्ति दें कि मैं इस उपेक्षा के खिलाफ एक सशक्त आवाज बन सकूं।
“#जय_गंगे_की”

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।