मनोज सैनी
हरिद्वार। कल दिनांक 1 सितंबर को युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री धामी का पुतला जलाने के अपराध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज चालान कर दिया गया। इसी संदर्भ में आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओ की जमानत के पश्चात उनका फूल मालाओं से स्वागत किया व साथ ही पूर्व महासचिव वरूण बालियान ने एलान किया कि जिस अपराध में हमारे कार्यकर्ताओ को जेल भेजा गया, हम पुनः उसी जगह मुख्यमंत्री का बड़ा पुतला दहन करेंगें।
वरूण बालियान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी, विजिलेंस के बाद अब स्थानीय पुलिस के सहारे विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। जमानत लेने वाले युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्य चौहान व निखिल सौदाई के स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर, जानी, मुकुल चौहान, जगदीप आस्वाल, महारूफ सलमानी आदि ने किया।

More Stories
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।
कांग्रेसजनों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के ऐतिहासिक कामों के साथ किया याद।