Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेसियों ने मिष्ठान का वितरण कर धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

ब्यूरो

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार के तत्वाधान में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के 76 वां जन्मदिन महानगर अध्यक्ष कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी को मिष्ठान का वितरण भी किया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज सोनिया जी का जन्मदिन मनाते हुए बड़ी खुशी हो रही है। आज सोनिया जी राहुल जी प्रियंका जी व मल्लिकार्जुन खड़के जी की कड़ी मेहनत से तथा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हिमाचल के लोगों ने बताया कि भाजपा एक षड्यंत्र है और हमें इस षड्यंत्र से बाहर निकलना है। हिमाचल की जनता ने जब वास्तविकता देखी तो उन्होंने भाजपा को दरकिनार करके कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के लोगों को में भारी उत्साह है। सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पुनः अपने वापस खोए हुए आधार को पा रही है। जिनको षड्यंत्र कारी भाजपा ने अपने भंवर जाल में फसांया था उससे वह बाहर निकल रही है। बेरोजगारी, भुखमरी, महिलाओं पर अत्याचार जनता का मुख्य मुद्दा था और इसी को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी। परंतु सत्ता में आकर भाजपा ने इसे दरकिनार कर दिया। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव व पूर्व युवा अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि आज सोनिया जी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई शक्ति उजागर हुई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पुनः नए जोश के साथ पुनः जनता के बीच जाएंगे और राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। जो कार्य प्रियंका जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिमाचल में किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, दिनेशपुडींर जिला महासचिव, इंजी आकाश बिरला अध्यक्ष आई टी, शुभम जोशी प्रदेश सचिव आई टी सेल, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी, रचित अग्रवाल, हरद्वारी लाल, मनोज जाटव, दिनेश दुबे, सत्यपाल शास्त्री, श्रमिक नेता श्याम सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित नौटियाल, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, अजय दास महाराज, संदीप कुमार, राजेश चौहान, राशिद अंसारी, ओम प्रकाश शर्मा, वसीम सलमानी, रणवीर शर्मा, बीपी चौहान आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!