हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। जिला कारागार में गैंगरेप के आरोप में बंद दो भाइयों के साथ विवाद होने पर बंदी रक्षकों ने जमकर पीटा। परिजनों की तहरीर पर सिडकुल थाने में पांच बंदी रक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिडकुल थाना प्रभारी एल एस बुटोला ने बताया की रियाजुल पुत्र अब्दुल हसन निवासी माया खाली खुर्द लक्सर ने तहरीर देकर जिला कारागार के 5 बंदी रक्षकों के विरुद्ध अपने बेटों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि 13 जनवरी को जिला कारागार में बंद अपने बेटों से मिलने के लिए गया था। जहां दोनों गंभीर रूप से घायल मिले एक बेटे को कान से कुछ सुनाई भी नहीं दे रहा था। 12 जनवरी को बंदी रक्षक देवेंद्र रावत, मुकेश चौहान, कुलदीप सिंह ,रोशन सिंह व पुष्पेंद्र सिंह ने जुनेद व सोहेब के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पांच बंदी रक्षकों को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेल अधीक्षक एसएम सिंह ने बताया की बैरक नंबर सात में लक्सर क्षेत्र के रहने वाले जुनैद व सोहेब में बंद है। दोनों विचाराधीन कैदी गैंगरेप के आरोप में वर्ष 2020 में जिला कारागार में आए थे। 12 जनवरी को खाने को लेकर विचाराधीन कैदियों का बंदी रक्षकों के साथ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर बंदी रक्षकों ने विचाराधीन कैदियों के साथ मारपीट की थी। जिसमें उन्हें चोट पहुंची थी। उक्त मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई थी। मारपीट करने वाले बंदी रक्षकों के विरोध में विचाराधीन कैदियों के पिता की ओर से सिडकुल थाने में सोमवार की रात तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।