मनोज सैनी
हरिद्वार। वार्ड नं – 21अर्जुन विहार, निकुंज विहार, लाल मन्दिर, शिव विहार, नहर पटरी बस्ती, शारदा नगर के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी की वर्तमान समस्याओं जैसे कॉलोनी में जल भराव, अधूरे पड़े सड़क निर्माण आदि को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक के कैंप कार्यालय पहुंच कर उन्हें कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया तथा कॉलोनी की समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन भी दिया। नगर विधायक ने कॉलोनी की सभी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और जन भावनाओं का आदर करते हुए एक सप्ताह के भीतर लाल मन्दिर मुख्य सड़क निर्माण कार्य कराने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा शेष कार्य को भी प्राथमिकता के साथ जल्दी ही चुनाव से पूर्व करवाने का आश्वासन दिया।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।