मनोज सैनी
हरिद्वार। नए साल के आगमन पर सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालो को सुधारने हेतु चलाए गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में चौकी लालढांग, और चंडी घाट क्षेत्रांतर्गत कांगड़ी मुख्य हाई वे पर स्थित होटल ढाबे, शराब के ठेके के आसपास, चिडियापुर में स्थित ढाबों के पास सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले कुल 28 व्यक्तियों को दबोचा गया।
इस दौरान गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹9500 जुर्माना वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
लापरवाही का हर्जाना: घर-घर कूड़ा उठाने वाली के0 एल0 मदान एजेंसी पर 25,000/- का लगा जुर्माना।
जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद। कहा बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष।
मानव तस्करी के लिए किए अपहरण किए मासूम बच्चे के मामले में दो महिलाओं को 10-10 वर्ष की कैद।