Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

घर बनाने का सपना देख रहे लोगों पर पड़ रही है महंगाई की मार

मनोज सैनी

हरिद्वार। देशवासी डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने के कारण पहले ही महंगाई से परेशान था। अब इनका असर अन्य चीजों पर भी पड़ने लगा है। हर इंसान का एक सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो। घर बनाने के लिये अमीर इंसान को तो महंगाई से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन आम इंसान की एक घर बनाने में ही पूरी जिंदगी निकल जाती है लेकिन उसका घर बनाने का सपना पूरा नहीं होता है।

महंगाई के कारण अब आम इंसान का घर बनाने का सपना पूरा करना काफी महंगा हो चुका है। ईंटों का घर बनाना अब आम इंसान की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण सीमेंट, सरिया, ईंट, टाइल, पत्थर से लेकर हार्डवेयर व घर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुए महंगी हो गई हैं। घर बनाने का सपना देख रहे लोगों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। एक महीने में सरिया दो हजार रुपये प्रति कुंतल से अधिक बढ़ोत्तरी के साथ टाप पर है। ईंट के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं ग्रेनाइट पत्थर व मार्बल के दामों में भी 15 से 20 प्रतिशत उछाल आया है। ईंट, सरिया, सीमेंट आदि बनाने वाली कंपनियों ने भी लागत महंगे होने का हवाला देकर सभी सामान में रेट बढ़ा दिए हैं।

Share
error: Content is protected !!