ब्यूरो
रुड़की। रुड़की के लंढौरा में तेज रफ्तार से आ रहे डंपर की चपेट में आने से लक्सर एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई और गाड़ी चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डंपर के चालक को भी पकड़ लिया। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ डीएम हरिद्वार विनय शंकर पांडे और सीडीओ के अलावा तमाम जिला प्रशासन के अधिकारी रुड़की पहुंच चुके हैं।
https://youtube.com/shorts/l_TfOi8LwvA?feature=share
फिलहाल एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का एक पैनल उनके उपचार लगाया गया है। वहीं तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने रुड़की में डेरा डाल लिया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सवेरे संगीता कनौजिया अपनी सरकारी बोलेरो कार से हरिद्वार से लक्सर की ओर जा रही थी जैसे ही सोनाली पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल में एसडीएम संगीता कनौजिया को उपचार चल रहा है। जबकि बोलेरो के चालक के चालक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।