मनोज सैनी
हरिद्वार। परिजनों से नाराज होकर घर से भागी जम्मू-कश्मीर की एक नाबालिग छात्रा को हरकी पौडी चौकी पुलिस ने क्षेत्र से बरामद किया है। पुलिस को उसके बैग से हजारों की नगदी व सोने के कुण्डल मिले है। छात्रा ने घर से भागने की वजह परिजन के ना पढाना बताया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गये है। नगर कोतवाली अमरजीत सिंह ने बताया कि हरकी पौडी चौकी पुलिस ने क्षेत्र में लावारिस हालत में घुमती एक किशोरी को बरामद किया है। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और घर से भाग कर हरिद्वार आयी है।लड़की ने घर से भागने की वजह बतायी हैं कि उसने कक्षा 11 पास कर ली हैं और आगे पढना चाहती है। लेकिन परिजन उसको आगे पढ़ना नहीं देना चाहते है। इसलिए वह 21 जनवरी को घर को छोड आयी। पुलिस को छात्रा के पास से एक बैग मिला हैं जिसमें 40 हजार की नगदी और सोने के कुण्डल बरामद हुए है। छात्रा ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर से दिल्ली पहुंची और उसके पश्चात वह हरिद्वार आयी है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी है। परिजनों ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी सम्बंध्ति थाने में दर्ज करायी गयी है। परिजन मामले की जानकारी पर हरिद्वार के लिए रवाना हो गये है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।