हरिद्वार। तीर्थनगरी में बढ़ती चोरी कि घटनाओं ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने कोतवाली ज्वालापुर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मेे बीती रात ग्रिल काटकर बैंक में चोरी का प्रयास किया है। चोरी में असफल होने पर चोरों ने जाते जाते बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए। चोरों ने बैंक के लॉकर को तोड़ने की पूरी कौशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाये। सोमवार को सुबह जब बैंक कर्मी बैंक में घुसे तो उन्हें चोरी का पता चला और उन्होंने बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना निकट ज्वालापुर कोतवाली को दी। सूचना पर पहुंचे ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों कि तलाश तेज कर दी गई।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।
कांग्रेसजनों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के ऐतिहासिक कामों के साथ किया याद।
चोरी करने वाले गैंग सदस्य को दो वर्ष की कैद, जुर्माना भी लगाया।