सुनील मिश्रा
हरिद्वार। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने हरिद्वार जिलाधिकारी के द्वारा अस्थि विसर्जन कार्य के लिये 5 लोगो के अनुमति दिए जाने पर डीएम का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके साथ ही ज्ञापन में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने जिलाधिकारी से तीर्थ पुरोहित समाज के लोगो को पुलिस द्वारा घर से घाट पर यजमानों के अस्थि विसर्जन कार्य कराने को रोका जा रहा है जो की पुरोहित समाज की आजीविका पर एक बड़ा कुठाराघात है। डीएम को भेजे गए ज्ञापन में उन्होने जिलाधिकारी से शीघ्र ही आग्रह करते हुए तीर्थ पुरोहित समाज के लोगो को घर से घाट तक यात्रियों के कर्म कार्य कराए जाने की छूट दिए जाने की मांग की है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रवक्ता अविक्षित रमन ने दी।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।