हर्ष सैनी
हरिद्वार। सिडकुल से सटे ग्राम रावली महदूद में आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में रानीपुर विधायक की ओर से कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने जागरूकता के साथ आगे आकर आरटीपीसीआर व एंटीजन कौंसैप्ट थ्रू कोरोना जांच कराई। जाहिर है क्षेत्र में बीते दिनों में कई ग्रामवासियों का निधन हुआ है। जिससे लोगों के जहन में एक भय का माहौल बनता जा रहा था। कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था न होने से जनता को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद गांव में कोरोना जांच शिविर लगाए जाने की मांग जोरो पर की जा रही थी। इसी को देखते हुए कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया।
यहां पर आने वालों की काफी लंबी लाइन भी देखी गई। जिससे साफ है कि लोग भी अपना कोरोना टेस्ट कराना चाहते हैं। हम सभी का मक़सद कोरोना को फैलने से रोकना है। इन कैम्पों का आयोजन इसीलिए भी जरूरी हो जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट कराकर यह पता लगाया जा सके कि कौन-कौन पॉजिटिव है समय रहते इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर टेस्टिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जल्द ही वैक्सिनेशन कार्य भी शुरू किया जाएगा। मौके पर विपिन चौहान, भूपेंद्र सैनी, तरुण कुमार, रोहित चौहान, गौरव चौहान, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।