मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर 3 व्यक्तियों रवि जयंत पुत्र उत्तम सिंह निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, सुशील कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार, योगेश शर्मा पुत्र हरबंस सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरूद्ध कोतवाली ज्वालापुर में धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का0 राजपाल सिंह, महावीर सिंह, हेमंत पुरोहित, कृष्णा शामिल थे।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह