चमोली ब्यूरो
चमोली। तपोवन की विनाशकारी आपदा के बाद जिला प्रशासन राहत कार्यों मे जुटा है और परिजनों की पीडा को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ हर संभव मदद कर रहा है।
इसी के मध्येनजर जिला प्रशासन द्वारा घटना स्थल तपोवन और रैणी में राहत शिविर लगाया गया है जिसमें परिजनों की सहायता पहुचायी जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया हर रोज शिविर मे परिजनों से मिल रहे है। राहत शिवर में जिला प्रशासन ने चिकित्सा विभाग से काउंसलर की व्यवस्था भी की है जिससे परिजनो को समझाया जा सके। साथ ही जिन लोगों की शिनाख्त हो रही उसकी जानकारी भी शेयर की जा रही है। शिविर में पूछताछ करने वालो का रिकॉर्ड भी मेन्टेन किया जा रहा है।
तपोवन मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श शिविर मे 80 लोगों की मदद की गई। वही बाहर से आने वाले लापता लोगों के परिजनों को ठहरने की व्यवस्था की गई है। अब तक 56 परिजनों को राहत शिविरों मे ठहराया जा चुका है। जिला प्रशासन ने राहत शिविरों मे चाय, पानी बिस्किट, फल आदि के साथ साथ भोजन की भी समुचित व्यवस्था रखी है। तपोवन और रैणी मे लगाए गए राहत शिविरो मे अब तक 4387 लोगों को भोजन कराया गया।
आपदा की इस घडी में पूरा जिला प्रशासन परिजनों के साथ खडा है। पहले दिन से ही जिला प्रशासन घटना स्थल तपोवन और रैणी में राहत शिविर संचालित कर परिजनों के रहने, खाने की व्यवस्था के साथ ही भावनात्मक व्यवहार अपनाते हुए निरन्तर परिजनों की काउंसलिंग कर रहा है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।