मनोज सैनी
भगवानपुर। दहेज हत्या मामले में भगवानपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश सैनी ने एमडीटी पर सूचना दी कि ग्राम धीर मजरा मे उसकी बेटी मोनिका पत्नी शुभम को उनके ससुराल वालों ने मार दिया है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है, सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मय पुलिस टीम के तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मृतका मोनिका का शव एक चारपाई पर पडा हुआ था। पूछताछ करने पर मालूमात हुआ कि मृतका की शादी को 3-4 वर्ष हुये है नियमानुसार मृतका के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही श्रीमती रेखा आर्य तहसीलदार भगवानपुर द्वारा की गयी।

पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल रूड़की भिजवाया गया। तत्पश्चात वादी रमेश सैनी पुत्र सुखराम निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली सिविल लाईन रूड़की जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि प्रार्थी ने अपनी पुत्री मोनिका का विवाह वर्ष 2018 में शुभम पुत्र वैदपाल सैनी निवासी ग्राम धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ अपनी सामर्थ से अधिक शादी में खर्च किया जिसमे घर का सारा सामान व लडके पक्ष के समस्त परिवार के सदस्य के लिए स्वर्ण आभूषण, एक लाख रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाचे दहेज में दी थी। परन्तु ससुराल पक्ष शादी में दिये दहेज से नाखुश थे तथा प्रार्थी की पुत्री से और 05 लाख रूपये तथा कार की मांग करने लगे व दहेज की मांग पुरी न करने पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रार्थी की पुत्री को मानसिक व शारिरिक उत्पीड़न कर मारपीट कर प्रार्थी के पुत्री मोनिका की दहेज हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 381/2022 धारा 304(B) भादवि बनाम शुभम आदि पंजीकृत किया गया। 6 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम सैनी पुत्र वैदपाल सैनी निवासी ग्राम धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उसके धारा 304(B) भादवि के तहत ग्राम धीरमाजरा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।
ज्वालापुर में गोयल स्वीट्स से कटहरा बाजार, अंसारी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा।