ब्यूरो
हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी की टीम ने हरिद्वार के पॉश इलाके गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पाश इलाके में चल रहा सैक्स रैकेट जस्ट डायल के माध्यम से पूरे होटल को लीज पर लेकर संचालित हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं एसओजी की टीम ने हरिद्वार के पाश इलाके गोविंदपुरी स्थित डिवाइन गंगा होटल पर छापेमारी की। टीम ने चार लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया। फोन के माध्यम से लगातार होटल की संचालिका से लड़कियां उपलब्ध कराने के बारे में बातचीत चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में होटल से ही सेक्स रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली के साथ तीन अन्य युवतियां व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

More Stories
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।
लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की जमकर धुनाई, कालिख पोतने के साथ बिच्छू घास भी रगड़ी। देंखे वायरल वीडियो