क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले मेे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ साथ अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र कठैत ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में एक मुकदमा दर्ज कराया था,जिसमे बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी को मोनू कश्यप पुत्र रामबाबू निवासी लालजीवाला बहला फुसलाकर भागा ले गया है। नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस दौरान आरोपी को जब इस बात की भनक लगी तो वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी रही। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को अपने साथ सोनीपत और फिर वहां से दिल्ली लेकर चला गया। अभी पुलिस आरोपी को पकड़ने जाने वाली थी कि तभी मुखबिर से आरोपी के खड़खड़ी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को सूखीनदी, हरिद्वार से गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से नाबालिग अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।