प्रभुपाल सिंह रावत
रिखणीखाल। रिखणीखाल प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव बनगढ के गाँववासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुँचा। पहुँचता भी क्यों नहीं, वे एक वृद्ध महिला को बीमार होने पर मुख्य सड़क मार्ग तक दो तीन किलोमीटर कंधों पर लाने को मजबूर हैं। राज्य गठन के 22 साल बाद भी यदि राज्य के बीमार इंसान को कंधे पर लाना पड़े तो यह सरकार और उत्तराखंड के लिये बहुत ही शर्मनाक है।

बताया गया है कि इस गाँव में कई सालों से सड़क का इन्तजार किया जा रहा है लेकिन सड़क न जाने कहाँ अटक रही है। ये वीडियो व फोटोग्राफ आज ही ग्राम बनगढ से मिली है। वे अभी तक बीमार महिला को आधे रास्ते तक हक ला सके क्यों कि ग्रामीणों के कंधे थक व टूट गये हैं। अभी आधे रास्ते में विश्राम करते आ रहे हैं। सड़क की इनकी मांग वर्षों पुरानी है। देखें कब तक सरकार इनके धैर्य की परीक्षा लेती है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग