डॉ0 रजनीकांत शुक्ल
हरिद्वार। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट (पंजी.) के माध्यम से निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला हरिद्वार में रविवार 15 मई को प्रातः 10:00 बजे से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस समारोह में उन महान विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होनें अपना योगदान धर्महित, देशहित, समाजहित में प्रदान किया हैं। समारोह मे मुख्य अतिथि सभी प्राणियों को पापो से मुक्त करने वाली माँ भागीरथी गंगा जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर विधायक मदन कौशिक रहेंगे।

अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट (पंजी.) की अध्यक्षा कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना (हिमालय लाड़ली दीदी जी) ने बताया कि पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह का उद्देश्य समाज के प्रति सकारात्मक सोच और सेवा करने वालों का सम्मान करना है। इस तरह का आयोजन नियमित तौर पर होता रहेगा

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।