ब्यूरो
हरिद्वार। निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड के आदेश के अनुपालन में ऐसे दुपहिया वाहन विशेषकर बुलेट मोटरसाईकिल पर मानकों के विपरीत मोडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाने वाले चालक जिनके द्वारा ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है पर अंकुश लगाये जाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक यातायात, हरिद्वार के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं सीपीयू हरिद्वार द्वारा अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन कर अपने वाहनों पर मोडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाकर चलाने तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत 15 वाहनों के चालान किये गये। जिसमें 05 वाहन सीज भी किये गये। यह अभियान 15 दिनों तक लगातार जारी रहेगा।


More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।