मनोज सैनी
हरिद्वार। केंद्रीय विद्यालय संघर्ष समिति 24 मार्च को भगत सिंह चौक पर अपरान्ह 3:30 बजे हरिद्वार से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल व विधायक का पुतला दहन करेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय संघर्ष समिति ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा- 1 में प्रवेश बन्द होने के विरोध में स्थानीय सांसद एवं विधायक का पुतला दहन किया जायेगा ताकि वह अपनी कुम्भकरणी नींद से जाग जाए और विद्यालय की समस्या की समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करें। केंद्रीय संघर्ष समिति ने सभी अभिभावकों से कहा है कि हमें अपने बच्चों के इस शिक्षा के मंदिर को बंद नहीं होने देना है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पुतला स्थल पर पहुंचे।

More Stories
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।