हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश रावत ने 30 नवम्बर को सांकेतिक उपवास की घोषणा की है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांकेतिक उपवास की जानकारी देते हुए हरीश रावत ने लिखा है कि उत्तराखंड में किसानों का धान अपनी खरीद की प्रतीक्षा कर रहा है और सरकार ने धान खरीद बहुत पहले बन्द कर दी है। एफ सी आई के खरीद केंद्र दूर है और बहाना बना रहे हैं। रावत जी ने आगे लिखा है कि मजदूर किसान अपने धान को औने पौने दामों पर राइस मिलर के पास बेचने को मजबूर हो रहा है और किसान के धान को औने पौने दामों में बेचने के लिये उसे राज्य सरकार मजबूर कर रही है।

धान किसानों की इसी दशा को देखते हुए श्री हरीश रावत ने घोषणा की है कि वे देहरादून स्थित अपने आवास पर कल 30 नवम्बर को चारधाम स्थित मन्दिर के नीचे प्रातः 10:30 बजे सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे।

More Stories
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा।
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।