अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की के ढंढेरा में आज कांग्रेस के दिग्गज नेता उदय सिंह पुंडीर ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के नेताओ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगो ने भाग लिया।
कार्यक्रम की ख़ास बात यह रही कि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
बता दे की कांग्रेस के दिग्गज नेता उदय सिंह पुंडीर अपने द्वारा किये गए समाज सेवा के कार्यो के लिए जाने जाते है। कार्यक्रम में उदय सिंह पुंडीर ने शॉल ओढ़ाकर लोगो का सम्मान भी किया है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के बात करते हुए उदय सिंह पुंडीर ने खानपुर विधायक पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है की वो विकास पुरुष नहीं बल्कि विनाश पुरुष है।
उन्होंने कहा की ढंढेरा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे है। ढंढेरा से लक्सर जाने वाले मार्ग की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है और लम्बे समय से पुरे क्षेत्र में जलभराव की बड़ी समस्या है जिसका समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा की अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट देती है तो वह क्षेत्र की सभी समस्याओ का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगो ने पार्टी बाजी छोड़कर चुनाव में उनका साथ देने का वादा भी किया है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा।