सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद स्थित मैक्सवेल हॉस्पिटल फिर आरोपों के घेरे में घिर चुका है। इस बार अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बहादराबाद निवासी रविंद्र कुमार का हड्डी का ऑपरेशन हुआ था लेकिन 70 साल के बुजुर्ग का एक हफ्ते में दो दो बार ऑपरेशन होने के बावजूद भी सफल नहीं हो पाया। परिजनों का आरोप है कि या तो हमारे मरीज को सही किया जाए वरना हमारे पैसे वापस किए जाएंगे लेकिन अस्पताल प्रबंधन किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। पीडित पक्ष का कहना है कि अस्पताल पर पहले भी कई बार लापरवाही के आरोप लग चुके हैं और अब फिर उनका मरीज सही नहीं कर पा रहे हैं और अपनी गलती मानने को भी तैयार नहीं है।
पीड़ित पक्ष से पूरे पैसे लेने के बावजूद भी कोई संतुष्टि पूर्ण इलाज नहीं दे पाए। जिससे पीड़ित पक्ष बहुत हताश है एवं गुस्से में है लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनसे कोई लड़ाई झगड़ा वगैरह नहीं चाहते हैं। वह तो अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं लेकिन डॉक्टर किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी हड्डियां कमजोर हो गई है लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि क्या यह इनको पहले नहीं दिखाई दे रहा था। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सब कुछ काम खराब हो जाने के बाद वह इस बात को बार-बार बोल रहे हैं।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।