ब्यूरो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। जहाँ एक महिला ने अपने पति का सिर दरांती से अलग कर जान से मार दिया है और मृतक पति के सिर को लेकर थाने पहुंच गई। इतना ही नहीं महिला के चेहरे पर पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय जरा भी पछतावा दिखाई नहीं दिया। महिला को अपने पति की बेरहमी से हत्या करने का कोई मलाल भी नहीं था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में नारायण थापा (उम्र 47 वर्ष) का पत्नी चुम्मा थापा (उम्र 32 वर्ष) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति नारायण थापा पर दरांती से हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद चुम्मा दरांती और अपने पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंच गई। थाने में महिला के हाथों में कटा सिर देखकर सभी भौचक्के रह गए। इसके बाद पुलिस ने महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग