मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की
प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी है। उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज शम्भू आश्रम भूपतवाला में सत्तन का दो मंजिला निर्माण एवं गौरव की दो दुकानों का निर्माण सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता शिशुपाल व स्टाफ ने सील करने की कार्रवाई की। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल