विकास झा
हरिद्वार। स्वामी सोमेश्वरानंद के बयान को लेकर तीर्थ अटकलों का बाजार गर्म हो गया। बयान को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते हुए नजर आए। पुलिस, खुफिया विभाग की टीम भी जानकारी जुटाने में जुट गई है। बड़ा सवाल यह है कि महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद को किससे अपनी जान का खतरा है। आख़िर क्यों वह कुंभ क्षेत्र से पलायन करना चाहते हैं? सोमवार को कुंभ मेला प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों की टीम ने आश्रम में जाकर स्वामी जी का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। वहीं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने भी आश्रम में जाकर सोमेश्वरानंद का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बताते चलें कि रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर व बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम के संत सोमेश्वरानंद महाराज ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कुंभ क्षेत्र से पलायन करने का निर्णय लिया । इसका समाचार प्रकाशित होते ही अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने सोमवार को बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में जाकर स्वामी सोमेश्वरानंद से मुलाकात की और उन्हें हर प्रकार की सहायता करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कनखल क्षेत्र के मेला दो सेक्टर प्रभारी भावना, एसआई देवेन्द्रपाल, बैंरागी कुंभ मेल प्रभारी नारायण सिंह, एसआई दीपक तिवारी, भवानी पंत, विजय प्रकाश उपस्थित थे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।