क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र में बालिका को बाइक पर घुमाने के बहाने खाली पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पीडिता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पीडिता ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी 12 साल की बेटी को बहला फुसला कर श्याम निवासी दुर्गानगर भोपतवाला हरिद्वार बाइक पर घुमाने के बहाने कांगडी श्यामपुर ले गया। जहां पर श्याम ने बेटी को खाली पडे मकान में ले जाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के घर पहुंचने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आरोपी बालिका को घर पर छोड कर फरार है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।