मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आज जनपद हरिद्वार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार राकेश रावत के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में शहर क्षेत्र में निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर एवं सीपीयू हरिद्वार तथा रुड़की में निरीक्षक यातायात अखिलेश कुमार एवं सीपीयू रुड़की के द्वारा रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 191 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 64200 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया एवं 73 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस को 3 माह के लिए निलंबन हेतु आरटीओ हरिद्वार को प्रेषित किए गए।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।