मनोज सैनी
भगवानपुर। मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज भगवानपुर NH 73 टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं एयर नेताओं द्वारा राष्ट्रीय नेताओं के आह्वान पर 1 दिन के लिए टोल प्लाजा को फ्री किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने कॉरपोरेट जगत के लाभ के लिये बनाये गए कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो किसान अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कि किसान संगठनों के बने मोर्चे ने तय किया था कि 12 दिसम्बर को देश के सभी टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन ने अपने राष्ट्रीय नेताओं के आदेशों का पालन करते हुए आज भगवानपुर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री जी वह जिला महामंत्री कुलदीप सैनी, जिला महासचिव संजीव चेयरमैन, गढ़वाल उपाध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, गढ़वाल मंडल संरक्षक ओमप्रकाश नेताजी, बालेंद्र जी ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर मोहम्मद इरफान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।