ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बिजली की दरों में भारी वृद्धि को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जब से आसीन हुई है बिजली व पानी की दरों में लगातार वृद्धि करके जनता का शोषण कर रही है। बिजली की दरों में विद्युत आयोग का सहारा लेकर कुछ दिन पहले वृद्धि की थी फिर दोबारा अब वृद्धि की जा रही है। जिसको कांग्रेस पार्टी इस वृद्धि को भाजपा की सरकार से वापस करा कर चैन लेगी। यदि यह वृद्धि वापस नहीं हुई तो आगे लड़ाई जारी रहेगी। प्रदेश महासचिव नईम कुरैशी व पूर्व राज्यमंत्री डॉ संतोष चौहान ने कहा कि इस हिटलर शाही भाजपा सरकार को उत्तराखंड की गरीब जनता का खून चूसने का मौका चाहिए। आज बिजली की दरों में वृद्धि करके इस सरकार ने साबित कर दिया है। प्रदेश महासचिव मकबूल कुरेशी व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि किसी भी मूल्य वृद्धि का असर घरेलू बजट पर पड़ता है जिससे घरेलू महिलाऐं महिलाएं प्रभावित होती हैं। यह सरकार महिला विरोधी है आज साबित हो गया है। पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली, रानीपुर प्रत्याशी राजवीर चौहान, पूर्व महिला अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आसीन हुई है महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब बिजली की दरों में वृद्धि करके आग में घी डालने का कार्य किया है। कार्यक्रम को पूर्व युवा अध्यक्ष रविश भटिजा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, भेल संयोजक अशोक उपाध्याय, हाजी रफी खान, बीना कपूर, बी एस तेजियान, पार्षद तहसीन अंसारी, आई टी के अध्यक्ष इंजीनियर आकाश बिरला, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी, सतीश दुबे ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में बृजमोहन बड्थवाल, सौरव सैनी, हरद्वारी लाल, बीके सिन्हा, त्रिपाल शर्मा, जाशिद अंसारी,योगेंद्र राणा,मोहन राणा, दिव्यांश अग्रवाल, रईस अब्बासी, तेजस्वी गुप्ता, सुमन अग्रवाल, सुषमा सहगल, धनीराम शर्मा, शुभम जोशी, ओम प्रकाश शर्मा, जतिन हांडा, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्यवाही: 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज।
जिलाधिकारी ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सफल संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त।
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।