हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और हत्या मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की आठ टीमे जुटी हुई है साथ ही एसओजी टीम भी फरार आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस कर रही है जिसमें फरार आरोपी के मोबाइल की अन्तिम लोकेशन रूड़की मिली थी। उसके बाद से फरार आरोपी का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस का दावा हैं कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल के आसपास कानून व्यवस्था कायम के लिए तैनात है। बताते चले कि नगर कोतवाली क्षेत्र में काॅलोनी से रविवार की शाम से ही लापता 11 साल की बच्ची का शव पडोस के ही एक मकान से पुलिस ने बरामद कर लिया था। इस मकान को रेडिमेंट ग्रारमेंटस के होलसैल के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने घटना वाले दिन ही मुख्य आरोपी गोदाम स्वामी राजीव के भांजे राम तीरथ को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने वाले मुख्य आरोपी के मामा राजीव अपने परिवार के साथ फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के सामने ही घटना का दूसरा आरोपी फरार होने पर काॅॅलोनीवासियों के गुस्से का सामना पुलिस अध्किारियों को करना पड़ा था। पुलिस ने नया हरिद्वार स्थित
फरार आरोपी के घर पर छापा मारा गया लेकिन मकान पर ताला पड़ा मिला। बताते चलें कि घटना स्थल और पीडित परिवार का घर भी पास ही होने के कारण काॅलोनी के लोग गुस्से में कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे दें। जबकि सोमवार को घटना को लेकर मृतका के अन्तिम संस्कार के बाद घटना से गुस्साए काॅलोनी के लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। जिसकी जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुस्साएं लोगों को शान्त किया था। नगर कोतवाली प्रभारी निरिक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए एसओजी सहित पुलिस की आठ टीमों को तलाश में लगाया गया है। पुलिस फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।