
मनोज सैनी
नई दिल्ली। दिल्लीके गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुए को भारतीय किसान यूनियन (अ) के ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी के लिए गौरव का दिन है। भारतीय किसान यूनियन(अ) किसान आंदोलन में 2 महीने से पूरी तरह साथ हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को गाजीपुर बॉर्डर पर ही ध्वजारोहण परेड करने का निर्णय लिया। उन्होंने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से व पदाधिकारियों को कहा कि कानून का उल्लंघन किसी भी हाल में न किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती हमारा विरोध जारी रहेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन अंबावता, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्णय का सम्मान करते हुए 26 जनवरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सभी नियम और कानून का पालन करते हुए सर्वे चौक, देहरादून पर ध्वजारोहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसान मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण के बाद काले कानून व किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। साथ ही सैनी ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश व प्रदेश में कहीं भी कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे तथा राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखेंगे।
More Stories
ऑपरेशन कालनेमी: जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से 44 कालनेमी गिरफ्तार।
डीएम और एसएसपी से मिला सैनी आश्रम बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल, 3 अगस्त को होने वाली आम सभा की बैठक की दी जानकारी, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की पुलिस बल की तैनाती की मांग।
पूरे पोलिंग केंद्र को बनाया गया बंधक, फर्जी पोलिंग के आरोप। महिलाएं-ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में पोलिंग बूथ में अभी धरने पर।