मनोज सैनी
हरिद्वार। युवा चेतना पखवाड़े के तहत दिनांक 19 जनवरी को स्थानीय एस एम जे एन (पी जी) कालेज में एक रक्त दान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) का आयोजन किया जा रहा है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान ऋषिकेश (AIIMS) के तत्वावधान में इस कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जायेगा।
इस रक्तदान शिविर हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुषमा नयाल को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ संजय कुमार माहेश्वरी एवं डॉ श्रीमती सरस्वती पाठक इस शिविर के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान ऋषिकेश के डा आशीष जैन ने बताया कि इस शिविर के सन्दर्भ में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर के शिविर आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान ऋषिकेश में रक्त अल्पता के दृष्टिगत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कालेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि रक्तदान वास्तव में जीवन दान हैं और इसका कोई विकल्प भी नहीं है। उन्होंने छात्र छात्राओं , सहयोगी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों,एन सी सी के कैंडेटस, पूर्व छात्र छात्राओं, एवं अन्य रक्तदान करने के इच्छुक लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में प्रतिभाग करने एवं रक्त दान करने की अपील की है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।