मनोज सैनी
हरिद्वार। आगामी माघ पूर्णिमा (27 फरवरी, 2021) एवं महाशिवरात्रि (11 मार्च, 2021) को कुम्भ मेला पुलिस जनपद हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर सम्पन्न कराएगी।
यद्यपि उक्त दोनों स्नान पर्व कुम्भ मेले में सम्मिलित नही है परंतु फिर भी दोनो स्नानों को कुम्भ मेला पुलिस के द्वारा जनपद हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर कराए जाने का निर्णय लिया गया है। मार्च माह के प्रथम सप्ताह में महाशिवरात्रि के स्नान पर्व को कराने के लिए केंद्र से अर्द्धसैनिक बलों की और 28 कम्पनियां कुम्भ मेले में अपनी आमद दर्ज करा लेंगी। इस प्रकार महाशिवरात्रि पर्व से पहले कुंभ मेले में आगमन कराने वाले अर्धसैनिक बलों की कम्पनियों की संख्या पूर्व से आ चुकी 12 कम्पनियों सहित कुल 40 कम्पनी हो जाएगी।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।