मनोज सैनी
वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 2 बार विधायक रहे मायाशंकर पाठक पर अपने कॉलेज में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में क्षेत्र के लोगों ने उनके कॉलेज में जाकर जमकर खातिरदारी कर दी। रविवार को फेसबुक पर पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा में हड़कंप मच गया। फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो के अनुसार, पूर्व विधायक पर उन्हीं के कॉलेज की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कर शनिवार को कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार रहे थे।
वीडियो में भाजपा का पूर्व विधायक अपनी गलती भी स्वीकार कर रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है।

More Stories
सोशल मीडिया पर शुरू हुई अमन से दोस्ती की कहानी। राज खुला तो अमन निकला शाहरुख।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस में 23 साल की युवती से गैंगरेप का आरोप, 2 सीआरपीएफ जवान, एक दरोगा सहित 4 गिरफ्तार।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।