हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ बीजेपी नेता नरेश शर्मा द्वारा अभद्रता करने के चलते कृष्णा नगर स्थित मेयर कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र बालियान द्वारा शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर आरटीआई के माध्यम से जो जानकारी मांगी गई थी वह सत्य पाई गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रदेश स्तर पर 30 नवंबर के बाद उठाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में जो भ्रष्टाचार हो रहा है उसे जनता के समक्ष भी लाया जाएगा। उन्होंने बीजेपी नेता द्वारा पूर्व शिक्षक को धमकाने की घोर निंदा की। मेयर प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से वार्ता कर शिक्षा विभाग में जो भ्रष्टाचार हो रहा है और पात्र व्यक्ति को नौकरी से दूर किया जा रहा है उससे अवगत कराते हुए भाजपा सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर कैबिनेट मंत्री की शह पर पूर्व शिक्षक के साथ इस प्रकार का बर्ताव सहन नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बीजेपी नेता नरेश शर्मा द्वारा धमकी मामले पर कहा कि वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री अपने चहेतों को बिना किसी जांच के फर्जीवाड़ा कर नौकरियां दे रहे हैं। जबकि वे उस नौकरी के लायक भी नहीं है। बैठक में राजेंद्र बालियान, विकास चौधरी, शुभम अग्रवाल, यशवंत सैनी, जतिन होंडा, शैलेंद्र सिंह, संगम शर्मा, दिनेश वालिया, हरिद्वारी लाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।