मनोज सैनी
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा निलम्बित कर दिया गया है। हरीश चन्द खंडूरी पर आरोप है कि उधम सिंह नगर की कई समितियों में नई नियुक्तियां संविदा पर अपने निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की गई। इसके अलावा दक्षिणी सितारगंज समिति में एक ट्रक यूरिया खाद का गबन हुआ था। जिसे स्टॉक में दर्ज ना करके सीधे नकद बिक्री कर दी गई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।