मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को प्रभारी जिलों का बंटवारा कर दिया है।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को उधम सिंह नगर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री की मिली जिम्मेदारी। कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाया गया।
कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल को पौड़ी जिले का प्रभारी बनाया गया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को पिथौरागढ़ बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नैनीताल जिले का प्रभारी बनाया गया। गणेश जोशी को उत्तरकाशी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया। राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत को चमोली और रुद्रप्रयाग जिले की प्रभारी मंत्री की यथावत जिम्मेदारी। राज्यमंत्री रेखा आर्य को चंपावत जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया। स्वामी यतिस्वरानंद को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।