मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी श्री के0के0 अग्रवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवार (सफेद राशनकार्ड), अन्त्योदय राशनकार्डधारक (गुलाबी राशनकार्ड) को खाद्यान्न का वितरण बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से किये जाने के निर्देश हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त राशनकार्डधारकों से अनुरोध है कि जिन राशनकार्डधारकों द्वारा अभी तक अपना राशन प्राप्त नहीं किया गया है, वे माह के सापेक्ष अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से अपना खाद्यान्न इसी माह बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन (मशीन पर अंगूठा लगाकर) के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकें।


More Stories
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।