मनोज सैनी
हरिद्वार। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता विभाग ने जिला फेडरेशन का गठन किया है। फेडरेशन के माध्यम से महिला समूह को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। फेडरेशन कच्चा माल महिला समूह को देगा। इसके साथ ही फेडरेशन के माध्यम से सहकारिता मंत्री के निर्देश पर महिला समूह को शून्य पर बिना ब्याज का पांच लाख तक का लोन दिया जाएगा।
शनिवार को सरस विपणन केंद्र जमालपुर कलां में सभी महिला समूह की सहकारिता विभाग के गढ़वाल मंडल के उपनिबंधक मान सिंह सैनी ने समीक्षा बैठक ली। पंडित दीनदयाल योजना के तहत मिलने वाले ऋण और महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग गढ़वाल मंडल के उपनिबंधक मान सिंह सैनी ने बताया कि जिला फेडरेशन का गठन करते हुए रोशनी को अध्यक्ष ओर कंचन को सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर की महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फेडरेशन कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बिना ब्याज के लोन दिया जाएगा। उप निबंधक मान सिंह सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल योजना के तहत पांच लाख तक का ऋण देकर उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला समूह को फेडरेशन के माध्यम से कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी। जिससे महिला समूह अलग अलग उत्पाद का उच्च क्वालिटी में महिला समूह बाजार में बेचकर आत्म निर्भर बनेगी। बैठक में एडीओ अमित सैनी, ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा, विमला जोशी आदि और जनपद की सभी महिला समूह की अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प।
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोप।
अतिक्रमण हटाओ अभियान: 150 से अधिक हटाया अतिक्रमण, 5 घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त।