ब्यूरो
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में सफाई करने गई निगम की महिला सफाई कर्मी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला सफाईकर्मी के बचाव में गए लोगों की भी पिटाई कर दी। छेड़छाड़ का मामला जब मुखानी थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाय सफाई कर्मचारियों को टरका दिया। जिसके बाद गुस्साये लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। मामला जब एसपी सिटी के पास पहुंचा तो उन्होंने फोन पर ही मुखानी थानाध्यक्ष की क्लास लगा दी और फटकार लगाते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि वह सफाई करने के लिए चौफला गई थी। जहां पिंटू नाम के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने के दौरान जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने साथी संग उन पर हमला कर दिया। इस मामले को लेकर जब वह मुखानी थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उन्हें ही टरका कर वापस भेज दिया। जिसके बाद गुस्साये लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल ने गुस्साये लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और एसपी सिटी के पास ले गए। पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जानने के बाद एसपी सिटी ने फोम पर ही मुखानी थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पूरे मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिए।

More Stories
सोमवती अमावस्या से पूर्व पुलिस ने धर्म की आड़ में आस्था से खिलवाड़ करने वाले 21 ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कैद।
वीकेंड/सोमवती अमावस्या स्नान पर्व (13, 14 एवं 15 जून 2026) पर हरिद्वार आयें तो पहले देख लें यातायात प्लान।