हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। मां के साथ पीठ बाजार बहादराबाद गयी एक किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गयी। जिसकी तलाश के दौरान किशोरी की चप्पल व स्वेटर पथरी पावर हाउस के समीप नहर की सीढियों से बरामद हुए है। परिजनों की सम्भावना के चलते पुलिस गोताखोर टीम की मदद से किशोरी को नहर में तलाश रही है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार निवासी एक महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ गुरूवार को पीठ बाजार बहादराबाद गयी थी। वहां से लौटते वक्त शाम को पथरी पावर हाउस के पास मां-बेटी आगे पीछे हो गयी। मां ने समझा की बेटी घर पहुंच गयी होगी। जब मां घर पहुंची तो बेटी को ना पाकर उसकी तलाश की गयी लेकिन उसको कुछ सुराग नहीं लग पाने पर शुक्रवार को पीडित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीडित परिवार की तहरीर पर लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस व परिजनों के तलाश के दौरान पथरी पावर हाउस के समीप नहर की सीढियों पर लापता किशोरी का स्वेटर व चप्पल बरामद हुई। पीडित परिवार को आंशका हैं कि कही किशोरी ने नहर में छलांग न लगा दी हो क्योकि किशोरी कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी और घर पर किसी से बात भी नहीं कर रही थी। परिजनों की सम्भावना को देखते हुए पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से नहर में लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी को कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी है। पीडित परिवार मूल रूप से हरदोई यूपी का रहने वाला हैं और पिछले तीन सालों से सलेमपुर रानीपुर में किराये पर रहता था। परिवार का मुखिया सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।